10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयPM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के...

PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया फोन, SPG अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस कंट्रोल रूप पर आई एक कॉल में दी गई। पुलिस ने एक तरफ जहां मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी, तो दूसरी ओर दिल्ली में पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर SPG भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई। हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट बताती है कि इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जिसकी मानसिक स्थिति अस्थिर है।

इस मामले में अब पुलिस अधिकारियों का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने कहा कि करीब 34 साल की महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया था और पीएम मोदो को नुकसान पहुंचाने और जान से मारनीे की धमकी दी थी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है लेकिन महिला की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है, जिसके चलते कॉल फर्जी होने के कयास भी हैं।

बुधवार को आई थी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी
पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने या जान से मारने की धमकी देने वाला ये कॉल बुधवार को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और कॉल की लोकेशन चेक कर महिला की जानकारी जुटाने की कोशिश की थी।

सोशल मीडिया के वोडियो से द पीएम मोदी को धमकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कॉल एक प्रैंक के तौर पर किया गया था। एक तो महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है, तो दूसरी ओर अहम बात यह भी है कि महिला कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

महिला को फोन ट्रैकिंग की मदद से पकड़ा
पुलिस ने बताया है कि यह कॉल महाराष्ट्र के अंबोली इलाके से आया था। इसके बाद कॉल को ट्रैक किया गया और महिला को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल तो किसी भी प्रकार का कोई शक नहीं है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...