22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़लगातार दो बार बीएचईएल ने जीता सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार

लगातार दो बार बीएचईएल ने जीता सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार

Published on

भोपाल।

सतत उत्कृष्टता के अपने ट्रैक रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने लगातार दूसरी वर्ष व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार 2024 जीता है। यह पुरस्कार उत्कृष्टता, विविधता और गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य के अनुकूल होने की क्षमता के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (EFQM) के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित है।

बीएचईएल की हरिद्वार इकाई ने प्रतिष्ठित सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार जीता है। इसके साथ ही, भोपाल, हैदराबाद, झाँसी, रानीपेट और प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट इकाइयों/प्रभागों को प्लेटिनम सम्मान मिला है। यह पुरस्कार जे.पी. श्रीवास्तव, निदेशक (ई, आर एंड डी) ने कॉर्पोरेट गुणवत्ता और संबंधित प्रभागों की टीमों के साथ 27 नवंबर, 2024 को बेंगलुरु में आयोजित 32वें सीआईआई उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में प्राप्त किए।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...