10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकोहरा छाया नहीं, अभी ले लिया 6 ईएमयू ट्रेन रद्द करने का...

कोहरा छाया नहीं, अभी ले लिया 6 ईएमयू ट्रेन रद्द करने का फैसला, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

Published on

फरीदाबाद:

सर्दियों में कोहरे के बढ़ते असर के मद्देनजर रेलवे ने पलवल-नई दिल्ली सेक्शन पर छह ईएमयू ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है। इससे की रोजमर्रा के रेल यात्रियों को परेशानी होगी। क्योंकि ये ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शकूरबस्ती, नई दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए कोसीकलां तक चलने वाली छह ईएमयू ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द होंगी।

इनमें सुबह 10 बजे शकूरबस्ती से पलवल, दोपहर एक बजे पलवल से शकूरबस्ती, सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद से पलवल, सुबह 8:05 बजे पलवल से गाजियाबाद, सुबह 4:15 बजे नई दिल्ली से कोसीकलां जाने वाली और रात 7:45 बजे कोसी कलां से नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू ट्रेन शामलि हैं। ट्रेनों को रद्द करने का मुख्य कारण दिल्ली एनसीआर में संभावित धुंध होना माना जा रहा है।

60 हजार से ज्यादा लोगों का परेशान होना तय
जानकारी के अनुसार पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल के बीच 60 से 70 हजार तक दैनिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में इनका परेशान होना तय है। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोग कोसीकलां, होडल से भी नौकरी अथवा व्यापार के सिलसिले में आते जाते हैं। रेलवे ने बंद ट्रेनों के बदले अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव करने की मांग की है।

डीआरएम से मुलाकात की
इस मामले पर रेल पैसेंजर्स वेलफेयर असोसिएशन के प्रधान प्रकाश मंगला का कहना है कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उन ट्रेनों को कोहरा पड़ने पर रद्द करना चाहिए था। इस समस्या को लेकर डीआरएम से मुलाकात की है। उम्मीद है इस फैसले को वापस लिया जाएगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...