6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयमंदिर-मस्जिद विवादों पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट में Places of Worship...

मंदिर-मस्जिद विवादों पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट में Places of Worship Act को लागू करने की याचिका

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें सभी मंदिर-मस्जिद विवादों से जुड़े मामलों पर रोक लगाने की मांग की गई है. कांग्रेस नेता आलोक शर्मा और प्रिया मिश्रा ने यह याचिका दाखिल की है. उनका कहना है कि काशी, मथुरा, संभल, अजमेर और अन्य स्थानों से जुड़े ये विवाद सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित कर रहे हैं.

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिए जाएं कि वे किसी भी धार्मिक स्थल या मस्जिद के सर्वेक्षण आदेश को लागू न करें, जो Places of Worship Act 1991 के खिलाफ हो. इन विवादित मामलों के चलते समाज में तनाव और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है. साथ ही, इन मामलों पर अदालतों में चल रही कानूनी प्रक्रियाएं भी विवाद को और बढ़ा सकती हैं.

सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा. अब देखना यह है कि क्या अदालत इसपर क्या फैसला सुनाता है. यह याचिका ऐसे समय में आई है जब संभल और अजमेर से जुड़े विवाद एक बार फिर चर्चा में हैं.

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा
बता दें कि राजस्थान के अजमेर की कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है, जिसमें ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है. ये याचिका हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता की ओर से दाखिल की गई थी. मामले में अजमेर कोर्ट ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, दरगाह कमेटी और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को नोटिस भी जारी किया है. इस मामले पर 20 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी. याचिका सितंबर में दाखिल की गई थी. इसमें कहा गया है कि अजमेर शरीफ की दरगाह में शिव मंदिर है. याचिका में फिर से पूजा शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है.

संभल के जामा मस्जिद को लेकर तनाव
दूसरी ओर संभल स्थित जामा मस्जिद को लेकर तनाव जारी है. यहां मुगल शासक बाबर के समय में बनी जामा मस्जिद पर इस बात को लेकर विवाद है कि यहां पहले ‘हरि हर मंदिर’ था, जहां पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था. इसको लेकर हिंदू पक्ष की तरफ से एक वकील ने कोर्ट सर्वे की मांग के साथ स्थानीय कोर्ट में याचिका दायर की थी.

बाद में कोर्ट ने सर्वे का आदेश जारी किया था, जिसको लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया था. अब इस मामले में ASI ने जो सर्वे किया उस आधार पर विभिन्न संशोधनों और हस्तक्षेपों को लेकर हलफनामा पेश किया है. इसके मुताबिक, जामा मस्जिद को 1920 में संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था.

क्या है Places of Worship Act 1991
यह कानून 1991 में लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धार्मिक स्थलों की स्थिति वही रहे जो 15 अगस्त 1947 को थी. इस कानून के तहत किसी भी धार्मिक स्थल की स्थिति को बदला नहीं जा सकता. यह कानून सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक स्थलों को लेकर विवादों को रोकने के लिए लाया गया था.

इस कानून के मुख्य प्रावधानों में धार्मिक स्थलों की स्थिति में बदलाव पर रोक है. 15 अगस्त 1947 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आदि) की स्थिति को बदला नहीं जा सकता. साथ ही इस कानून के तहत किसी भी धार्मिक स्थल की स्थिति को चुनौती देने के लिए नए मुकदमे दर्ज नहीं किए जा सकते. जो मुकदमे पहले से चल रहे थे, उन्हें भी खत्म करने का प्रावधान है.

इस कानून में अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को इससे बाहर रखा गया था. इस कानून का उल्लंघन करने वालों को जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. 1991 में इसे लाने का मुख्य उद्देश्य धार्मिक विवादों को रोकना और देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना था

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...