6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयमाफिया और गुंडों से डील मुख्यमंत्री के घर से होती है... केजरीवाल...

माफिया और गुंडों से डील मुख्यमंत्री के घर से होती है… केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गैंगस्टर वाले बयान पर कहा है कि गुंडे कौन हैं, इसका खुलासा विधायक नरेश बालियान के ऑडियो से होता है। उन्होंने कहा, ‘माफिया और गुंडों से डील मुख्यमंत्री के घर से होती है। आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक बिल्डर माफिया और अपराधियों के साथ काम कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा,’जहां तक कानून व्यवस्था की बात है तो यहां कभी बम धमाके होते थे। जब से पीएम मोदी और अमित शाह सत्ता में आए हैं, दिल्ली के लोगों को अब आतंकी हमलों का डर नहीं रहा है। दिल्ली के लोग अब यह नहीं सोचते हैं कि बच्चा घर से जब बाहर निकलता है तो वह शाम को लौटेगा कि नहीं। दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है।’ उन्होंने आगे कहा ‘अगर अरविंद केजरीवाल के अंदर जरा भी शर्म होती तो वह अमित शाह को धन्यवाद करें। लेकिन वह खुद गैंगस्टरों के बीच में रहते हैं उनके साथ डील करते हैं। इसलिए उनसे बड़ा कोई गैंगस्टर नहीं है।’

संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को रोका गया है। इस पर कपिल मिश्रा ने कहा है कि अखिलेश यादव तब रोते हैं जब किसी मुसलमान के घर में मौत होती है। लेकिन, जब एक हिंदू का बच्चा मरता है तो उस पर ध्यान भी नहीं देते हैं। संभल में मारे गए पत्थरबाज और दंगाई थे। किसकी गोली से उनकी मौत हुई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

‘संभल में पहले भी मंदिर था और बनेगा’
लेकिन समाजवादी पार्टी 5 लाख रुपये की घोषणा कर रही है। लेकिन जब हिंदुओं के बच्चे मारे गए तो उनके दरवाजे पर राहुल गांधी या अखिलेश यादव एक बार भी नहीं जाते हैं। वह टोपी देखकर आंसू बहाते हैं और तिलक देखकर उनका दिल पत्थर का हो जाता है। यह पूरा देश देख रहा है। संभल में पहले भी मंदिर था और बनेगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...