6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयस्कूल में बच्चों को फिल्में क्यों दिखा रहा शिक्षा विभाग? MCD के...

स्कूल में बच्चों को फिल्में क्यों दिखा रहा शिक्षा विभाग? MCD के विद्यालयों की अनूठी पहल!

Published on

एमसीडी के एजुकेशन विभाग ने सभी बच्चों को प्रेरणादायक फिल्में दिखाने का आदेश जारी किया है। बच्चों को दो ग्रुप में बांटा गया है। चौथी और पांचवीं क्लास के बच्चों को आई एम कलाम और 12वीं फेल जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। वहीं, पहली से तीसरी क्लास तक के बच्चों को एनिमेटेड फिल्में दिखाई जाएंगी। हेड ऑफिस ने इससे संबंधित व्यवस्था करने के लिए सभी जोनल हेड को आदेश जारी किए हैं।

एजुकेशन विभाग का कहना है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनोखी पहल की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे किताबें आदि पढ़ने की तुलना में तस्वीरों के माध्यम से जल्दी सीखते हैं। अपना मनपसंद कार्टून देखने वाले बच्चे कार्टून देखने के बाद सुनी और देखी गई चीजों और बातों को अकसर घर में दोहराते हैं। बच्चों की इसी आदत को देखते हुए स्कूलों में प्रेरणादायक फिल्में दिखाने का निर्णय लिया गया है।

स्कूलों में दिखाई जाएंगी ये फिल्में:
1. चंदू चैंपियन : चुनौतियों का सामना करते हुए दृढ़ संकल्प और महानता प्राप्त करने की कहानी।
2. श्रीकांत : श्रीकांत बोला, एक दृष्टिबाधित उद्यमी जो अटूट दृढ़ता के साथ वैश्विक स्तर पर सफल हुए।
3. गुथली लड्डू: एक गरीब सफाईकर्मी के बेटे गुथली की कहानी, जिसका सपना स्कूल जाना है।
4. आई एम कलाम : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित फिल्म।
5. 12वीं फेल : आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जज्बे की कहानी। यूपीएससी के लक्ष्य को दोबारा प्राप्त करने के लिए की गई मेहनत को दिखाया जाएगा।

शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों को किताबी शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें दृढ़ता, लचीलापन और सहानुभूति जैसे मूल्य देना भी बेहद जरूरी है। बच्चा यह सब देखकर ही सीखता है। इसलिए उनके लिए एक प्रेरक कहानी स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बनाई गई है। जिन फिल्मों की कहानियों को चुना गया है, उनके माध्यम से बच्चे जीवन में काम आने वाली काफी बातें सीख सकते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...