28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़नगर निगम ने फुल्की का ठेला जब्त किया युवक ने धंधा छोड़...

नगर निगम ने फुल्की का ठेला जब्त किया युवक ने धंधा छोड़ गांजा बेचना शुरू कर दिया

Published on

भोपाल।

राजधानी भोपाल पुलिस की गिरफ्त में आया अवैध मादक पदार्थ तस्कर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह पानी-पुरी (फुल्की ) का ठेला लगाया करता था। तीन बार नगर निगम ने उसके ठेले को अतिक्रमण बताकर जब्त किया। इससे तंग आकर उसने गांजे की तस्करी शुरू कर दी। अवधपुरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 हजार रुपए के कीमत की 1.200 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

एसीपी दीपक नायक ने बताया कि, अवधपुरी थाना पुलिस को इनपुट मिला था की थाना क्षेत्र में आने वाली बीडीए कॉलोनी में सुशील जोशी नामक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी के झांसी का रहने वाला है। कुछ साल पहले भोपाल में पानी-पुरी (फुल्की ) का व्यवसाय करने के लिए आया था। वह शहर के ही अवधपुरी क्षेत्र में पानी पुरी का ठेला संचालित करता था। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी बार-बार अतिक्रमण के नाम पर उसका ठेला उठा ले जाते थे।

ट्रेन के माध्यम से लाता था गांजा
आए दिन होने वाली कार्रवाई से परेशान होकर उसने पानी पुरी का धंधा बंद कर दिया। जब आगे उसे व्यवसाय के लिए कोई रास्ता नहीं दिख तो उसने झांसी से ही गांजा लाकर शहर में बेचने का काम शुरू किया। वह ट्रेन के माध्यम से कम स्तर पर गांजा लाता था और उसकी पुड़िया बनाकर शहर में बेचता था। फिलहाल अवधपुरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...