28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़अवधपुरी में बच्ची को किया बैड टच, छठवीं की छात्रा रोते हुए...

अवधपुरी में बच्ची को किया बैड टच, छठवीं की छात्रा रोते हुए बोली-अंकल अकेले में मेरे पार्ट्स छूते हैं

Published on

भोपाल।

भोपाल में छठवीं की छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। वारदात को कोचिंग टीचर के पति ने अंजाम दिया है। बच्ची के मुताबिक, पत्नी की गैर मौजूदगी में आरोपी उसके साथ अक्सर अश्लील हरकतें करता था। मामला अवधपुरी इलाके का है। शुक्रवार को बच्ची ने कोचिंग जाने से इनकार किया तो मां ने पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने आरोपी की करतूत का खुलासा किया। बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। घर के करीब ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। बीते दो महीने से आरोपी नितिन देशमुख (55) पत्नी के यहां-वहां होते ही बच्ची के साथ गंदी हरकतें करता था। गुरुवार को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान टीचर पड़ोस में गई थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। वह बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से छेड़खानी करने लगा।

मासूम बोली- अंकल गंदी हरकत करते हैं
शुक्रवार को कोचिंग का समय हुआ तो पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया। मां ने वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। उसने मां से कहा- टीचर की गैर मौजूदगी में नितिन अंकल बैड टच करते हैं। उसने गुरुवार को आरोपी द्वारा की गई हरकत की पूरी जानकारी मां को दी। मां ने पिता को बताया। इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां काउंसिलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस पर रौब झाड़ा, अधिकारियों के नाम लिए
पुलिस आरोपी नितिन देशमुख के घर पहुंची तो वह रौब झाड़ने लगा। खुद को अखबार का संपादक बताया। कई अधिकारियों के नाम ले डाले। जब उससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगे गए तो एक कार्ड दिखाया। एक अखबार का यह कार्ड दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...