28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट पर भोपाल गोवा फ्लाइट का शुभारंभ

भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट पर भोपाल गोवा फ्लाइट का शुभारंभ

Published on

भोपाल।

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से गोवा के लिए नई सीधी उड़ान सेवा 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-366 अब गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी और भोपाल हवाई अड्डे पर दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट संख्या 6E-367 भोपाल से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। इस नई उड़ान का शुभारंभ सांसद (लोकसभा-भोपाल) आलोक शर्मा ने रविवार को भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत कर किया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भोपाल ने इस उड़ान का स्वागत वाटर कैनन सलामी देकर किया। इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक श्री रामजी अवस्थी सहित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी यह फ्लाइट
यह नई उड़ान सेवा सप्ताह में रविवार से शुक्रवार तक (6 दिन) संचालित होगी, जिससे यात्रियों को गोवा और भोपाल के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। गोवा, इस शीतकालीन सत्र (27 अक्टूबर से प्रभावी) में भोपाल से जुड़ने वाला पुणे और रीवा के बाद तीसरा नया गंतव्य बन चुका है।

भोपाल से सीधे 12 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
भोपाल एयरपोर्ट अब देश के 12 शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, रायपुर, उदयपुर, पुणे, रीवा और गोवा शामिल हैं। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन की उड़ानें भी जल्द ही भोपाल हवाई अड्डे से शुरू होने की संभावना है। एयरलाइन से प्राप्त सूचना के अनुसार, फरवरी 2025 से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों के प्रचालन की उम्मीद है, जिससे हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी में और विस्तार होगा।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...