28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल के छात्रों ने जीती क्विज प्रतियोगिता

भोपाल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल के छात्रों ने जीती क्विज प्रतियोगिता

Published on

देहरादून।

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में राष्ट्र स्तरीय कॉमर्स क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू स्कूल भोपाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर दूसरे, सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि की हेड ट्रस्टी डॉ. अंजुम अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा, प्रतिस्पर्धा एक मात्र ऐसा निर्णायक माध्यम है, जो कि विद्यार्थियों की गुणवत्ता को कायम रखता है और उनके उज्जवल भविष्य को संवारने में सहायक होता है।

इसमें उत्तराखंड समेत दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, 60 विद्यालयों के छात्रों ने किया प्रतिभाग हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के करीब 60 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवि के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. नवज्योति सिंह नेगी, मोहित अग्रवाल, डॉ. रोहित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...