28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़हम किसी की निंदा नहीं करते पर अपने धर्म से समझौता नहीं...

हम किसी की निंदा नहीं करते पर अपने धर्म से समझौता नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री

Published on

– शहनाज अख्तर की भगवा लहराएंगे पर झूमेंगे श्रद्धालु
– रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार हो रहा भोजपाल महोत्सव मेला मंच

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रविवार को मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अख्तर ने शंकर छोरा रे से शुरुआत की, इसके बाद भगवा लहराएंगे, महाकाल की महाकाली, मैया पांव पैजनिया, नवरात्रि आई है, पंडा कराय रहो पूजा, मोरी मैया की चूनर उड़ जाए, आल्हा की ध्वजा, देवी जगदम्बा जैसी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। रविवार को 1.50 लाख से ज्यादा शहरवासी मेला देखने पहुंचे। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा शहरवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की मेला समिति ने की भव्य अगवानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा मुख्य स्वागत द्वार पर ढोल, ताशे के साथ पुष्प वर्षा और स्वास्ति वाचन कर अगवानी की गई। अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुष्प गुच्छ, त्रिशूल, गदा और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर रहीं। मंत्री गौर ने कहा कि भॊजपाल महोत्सव मेला 9 वर्षों में देश का सबसे बड़ा मेला बन गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बहन शहनाज अख्तर हिंदुस्तान की असली बेटी है।

मेला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मांग
इस मौके पर मेल अध्यक्ष सुनील यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मांग रखी की देश के राष्ट्र संत रामभद्राचार्य जी महाराज ने शपथ ली थी कि जब तक भोपाल का नाम भॊजपाल नहीं हो जाएगा तब तक कथा नहीं करूंगा। अध्यक्ष ने माग पूरी करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने मेले का भ्रमण कर की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का भ्रमण करते हुए सेल्फी जोन और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मेला परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सनातन संस्कृति को देखकर मैं अभीभूत हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी की निंदा नहीं करते पर अपने धर्म की रक्षा के लिए किसी से समझौता नहीं करेंगे। तूने कहा कि आप अपनी चिंता करो हमारी तो जय जयकार है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम के बाद अब कृष्ण कन्हैया बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेला संस्कृत हमारे अतीत को दोहराता है जिसके माध्यम से एक दूसरे से मेल मिला होता है। मेले का मतलब ना तेरा ना मेरा भरपूर आनंद है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमें राजा भोज हर जगह दिखाई देते हैं यह हमारा सौभाग्य है।

70 के दशक के झूले पर ले रहे सेल्फी
मेला परिसर में बनाया गया टे्रडिशनल सेल्फी जोन लोगों की पसंद बना हुआ है। यहां 70 के दशक का फिल्म शोले में दिखाया गया लकड़ी का झूला लगाया गया है। इस झूले पर बैठकर मेला घूमने आने वाले लोग परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं। सेल्फी जोन में हो रही भारी भीड़ के कारण लोगों को सेल्फी लेने और फोटों खिंचवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां पर लगाई गई सरकार के योजनाओं की प्रदर्शनी भी लोगोंं को भा रही है। लोग यहां पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान मेले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कई दुकानों पर पहुंचकर गराडू और जलेबी का लुत्फ उठाया। लोगों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछी इस मौके पर मेला देखने आए लोगों ने जय महाकाल के नारे लगाते हुए उनका अभिवादन किया।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...