6.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यश्रीकांत शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे, एकनाथ बीमार, अजित गए दिल्ली, जानिए...

श्रीकांत शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे, एकनाथ बीमार, अजित गए दिल्ली, जानिए महाराष्ट्र में क्या हो रहा है

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने डिप्टी सीएम बनने की खबरों को विराम दे दिया है। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें केंद्र सरकार में ही मंत्री बनने का ऑफर था, जिसे वह ठुकरा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह राज्य में किसी मंत्री पद के दौर में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता में पद की कोई चाहत नहीं है। श्रीकांत शिंदे ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब थी, इसलिए वह आराम के लिए अपने गांव गए थे। महाराष्ट्र सीएम के चुनाव को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सोमवार को महायुति की बैठक कैंसल हो गई क्योंकि एकनाथ शिंदे ठाणे से मुंबई नहीं गए। बताया जा रहा है कि शिंदे अभी भी अस्वस्थ हैं, इसलिए वह ठाणे में विश्राम करेंगे।

सरकार गठन में देरी से अजित नाखुश, बीजेपी नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया
सोमवार को महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल को लेकर महायुति की प्रस्तावित बैठक कैंसल हो गई। एकनाथ शिंदे की अस्वस्थता के कारण यह बैठक टाल दी गई है। वह फिलहाल ठाणे में ही हैं। इस बीच महायुति के दूसरे पार्टनर अजित पवार अपने पार्टी के सांसद सुनील तटकरे के साथ मुंबई पहुंच गए, जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य दूसरे नेताओं के साथ पर चर्चा करेंगे। एनसीपी शिंदे और बीजेपी के बीच चल रही तनातनी के कारण सरकार गठन में हो रही देरी से नाखुश बताए जा रहे हैं। शिवसेना का कहना है कि उनके नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली नहीं बुलाया गया है। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अपने पहले की गई घोषणा के अनुसार डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं हैं, मगर गृह मंत्रालय जैसे बड़े विभाग के साथ सरकार का हिस्सा बने रहना चाहते हैं।

श्रीकांत शिंदे का दावा, केंद्र में मंत्री पद ठुकराया, डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे
एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने एक ट्वीट कर नए सरकार के गठन पर चल रही पहेली को उलझा दिया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर अपने डिप्टी सीएम बनने के अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह थोड़े विलंब से खूब चर्चाएं और अफवाहें चल रही हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्वस्थता के कारण दो दिन के लिये गांव गए थे, इसलिए अफवाहों को हवा मिली। पिछले दो दिनों से यह खबर सवालिया निशान के साथ दी जा रही है कि मैं डिप्टी सीएम बनूंगा मगर इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मेरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सभी खबरें बेबुनियाद हैं। श्रीकांत शिंदे ने बताया कि उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद भी केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया क्योंकि वह पार्टी और संगठन के लिए काम करना चाहते हैं।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...