6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-नोएडा बॉर्डर से हट रही बैरिकेडिंग, सड़क खाली कर दलित प्रेरणा स्थल...

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से हट रही बैरिकेडिंग, सड़क खाली कर दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Published on

नोएडा,

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में हजारों किसान नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे, जिन्हें दलित प्रेरणा स्थल पर रोका गया. किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की 5 मांगों पर जोर दे रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बैरिकेडिंग तौड़कर आगे बढ़ गए थे. हालांकि बाद में किसानों ने सड़क खाली कर दी और दलित प्रेरणा स्थल पर ही रुक कर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से बैरिकेडिंग हट रही है.

दलित प्रेरणा स्थल के अंदर बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगे किसान
प्रशासन ने किसानों के साथ वार्ता के लिए मुख्य सचिव से बैठक का प्रस्ताव रखा है, जिस पर किसान विचार कर रहे हैं. फिलहाल धरना जारी है. आंदोलनकारी दलित प्रेरणा स्थल के अंदर धरना देंगे और सड़क खाली करेंगे. यदि मुख्य सचिव के साथ वार्ता विफल रहती है, तो किसान फिर से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. तब तक आंदोलनकारी दलित प्रेरणा स्थल के अंदर बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगे.

बता दें कि दिल्ली के संसद भवन में शीतकालीन सत्र चल रहा है. ऐसे में पुलिस के सामने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकना बड़ी चुनौती है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने सहित सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं.पैदल मार्च कर रहे किसान कुछ देर पहले दलित प्रेरणा स्थल पर रुके थे. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही वे आगे बढ़ गए. उनके प्रदर्शन के कारण महामाया ब्रिज पर जाम लग गया है. हजारों किसानों का जत्था दलित प्रेरणा स्थल से आगे बढ़ चुका है.

प्रशासन ने किसानों के साथ वार्ता के लिए मुख्य सचिव से बैठक का प्रस्ताव रखा है, जिस पर किसान विचार कर रहे हैं. फिलहाल धरना जारी है. आंदोलनकारी दलित प्रेरणा स्थल के अंदर धरना देंगे और सड़क खाली करेंगे. यदि मुख्य सचिव के साथ वार्ता विफल रहती है, तो किसान फिर से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. तब तक आंदोलनकारी दलित प्रेरणा स्थल के अंदर बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगे. किसानों के हल्लाबोल के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के आस-पास चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...