6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयतालमेल की कमी... दिल्ली-NCR में लागू रहेगा ग्रैप-4, प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट...

तालमेल की कमी… दिल्ली-NCR में लागू रहेगा ग्रैप-4, प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए लागू GRAP-IV के नियमों में ढील देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ढील तभी मिलेगी जब प्रदूषण कम होगा। यह फैसला 5 दिसंबर, गुरुवार तक लागू रहेगा जब दोबारा इस मामले की सुनवाई होगी। पीठ ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों को पांच दिसंबर को दिन में साढ़े तीन बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को निर्देश दिए हैं कि वो सभी संबंधित अधिकारियों को प्रदूषण कम करने के उपायों के बारे में बताएं और उनके सही तरह से लागू होने की निगरानी करें। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चिंता जताई और MCD, दिल्ली पुलिस, DPCC और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी पर भी ध्यान दिया। कोर्ट ने कहा कि इन सबके बीच तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी CAQM की है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कोर्ट कमिश्नरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार दिखने के बाद ही GRAP-IV के नियमों में ढील दी जाएगी। हालांकि, GRAP-IV में बदलाव पर 5 दिसंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट से MCD, दिल्ली पुलिस और DPCC के बीच तालमेल की कमी का खुलासा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में आयोग को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। पिछले कई दिनों से दिल्ली ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू हैं। पहले स्कूल भी बंद थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश व छूट के बाद दोबारा से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर अब भी रोक लगी है। बीच में दिल्ली में हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ने से AQI कम हुआ था लेकिन दोबारा से प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...