6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'असुविधा पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण विरोध करें', प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से बोला सुप्रीम...

‘असुविधा पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण विरोध करें’, प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से बोला सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों को असुविधा पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण विरोध करें. कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजमार्गों को बाधित करने और लोगों को असुविधा पहुंचाने से बचना चाहिए.

देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा, ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में आप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं.लेकिन आपके विरोध प्रदर्शन से आम लोगों को असुविधा नहीं हो उसका ध्यान रखें.’ पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी की.

कोर्ट ने कही अहम बात
दल्लेवाल को 26 नवंबर को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी विरोध स्थल से हटा दिया गया था. दल्लेवाल की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने देखा है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है.

कोर्ट ने कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि खनौरी सीमा पंजाब के लिए लाइफ लाइन है. हम इस पर टिप्पणी नहीं कर रहे कि विरोध सही है या गलत है. उन्होंने शनिवार को एक साथी प्रदर्शनकारी को अपना आमरण अनशन समाप्त करने के लिए राजी भी किया था. तो सब इस याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाता है.’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...