6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसीजेआई संजीव खन्ना ने CEC और EC की नियुक्ति से जुड़े मामले...

सीजेआई संजीव खन्ना ने CEC और EC की नियुक्ति से जुड़े मामले से खुद को किया अलग, जानिए पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अहम फैसला लिया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) के चयन को लेकर गठित समिति से सीजेआई को बाहर रखने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। यह पैनल CEC और ECs का चुनाव करता है। इससे पहले, डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया था कि सीजेआई, प्रधानमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता इस पैनल में होंगे।

सीईसी, ईसी की नियुक्ति से जुड़ा है मामला
हालांकि, केंद्र सरकार ने बाद में संसद के माध्यम से इस पैनल में प्रधानमंत्री की ओर से नामित एक मंत्री, प्रधानमंत्री और LoP को शामिल करने का कानून बना दिया। इस नए कानून के खिलाफ याचिकाएं दायर की गईं, जिसमें CJI को प्रभावी रूप से बाहर रखा गया है। मुख्य तर्क यह है कि नए चयन पैनल में सरकार के पक्ष में 2:1 का अनुपात है, जो इसे असंतुलित बनाता है।

सीजेआई संजीव खन्ना ने लिया फैसला
इस मामले में सुनवाई की शुरुआत में जस्टिस संजय कुमार के साथ पीठ में शामिल रहे सीजेआई ने जनहित याचिका दायर करने वालों के वकीलों से कहा कि वह याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर सकते। सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार के साथ पीठ में बैठे थे। उन्होंने याचिकाकर्ताओं के वकीलों से कहा कि वह अब इन याचिकाओं पर सुनवाई नहीं कर सकते।

विंटर वैकेशन के बाद मामले में सुनवाई
इस मामले में अब विंटर वैकेशन के बाद दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन और वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पिछली पीठ ने मामले में अंतरिम आदेश पारित किए थे। जस्टिस खन्ना ने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर होने के बाद 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।

जस्टिस खन्ना ने कहा कि अब ये मामले शीतकालीन अवकाश के बाद किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किए जाएंगे। कई लोगों, जिनमें एक NGO भी शामिल है, ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की धारा 7 की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने इस धारा के संचालन पर रोक लगाने की भी मांग की है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...