6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयझारखंड : दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का मामला, सुप्रीम कोर्ट...

झारखंड : दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के मृत्युदंड पर लगाई रोक

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को दी गई मौत की सजा पर रोक लगा दी है. जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट से संबंधित रिकॉर्ड तलब किए हैं.

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला
झारखंड हाईकोर्ट ने पहले ही ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई मौत की सजा के आदेश की पुष्टि की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता उस दिन कॉलेज से घर लौटी थी और रात में वह अकेली थी. अगली सुबह पड़ोसियों को उसका जला हुआ शव मिला, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई.

पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म और हत्या का संदेह जताते हुए स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी याचिकाकर्ता ने पीड़िता का पीछा किया था. मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था और फिर डेटा केबल और बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई.

ट्रायल कोर्ट ने याचिकाकर्ता को आईपीसी की धारा 302, 376, 449 और 201 के तहत दोषी ठहराते हुए उसे मौत की सजा सुनाई थी. अपील में झारखंड हाईकोर्ट ने भी दोषसिद्धि और सजा की पुष्टि की थी. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अगर ऐसे मामलों में मृत्युदंड नहीं दिया जाता तो समाज और पीड़ित को निराशा होगी. आरोपी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...