भोपाल।
भोपाल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष , अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के मुख्य संरक्षक एवं गोविन्दपुरा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अशोक असाटी को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए भोपाल जिला के दायित्व का निर्वहन सौंपा है। वैश्व महासम्मेलन ने अशोक गुप्ता असाटी को उक्त पद का दायित्व सौंपते हुए कहाकि संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है अत: इसके लिए हम सबको मिलकर इस कार्य को करना है। हमारा उद्देश्य वैश्यों के हितों की रक्षा करना एवं उनमें सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना है। कुछ ही दिनों पश्चात शपथ समारोह सम्पन्न होगा।
