28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़खेल हमें परस्पर जोड़ने का काम करते हैं: टीएस मुरली

खेल हमें परस्पर जोड़ने का काम करते हैं: टीएस मुरली

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ । स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली थे । इस टूर्नामेंट में बीएचईएल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक, 15 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को 14 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया ।

इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए टी. एस. मुरली ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से, अलग-अलग इकाइयों के कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ पारस्परिक सम्पर्क का अवसर मिलता है । उन्‍होंने कहा कि खेलों से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा, हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है । भोपाल टीम के विक्रांत कोरी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के सचिन मग्गू को “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक अगस्टिन खाखा एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...