8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबेटे ने की थी पिता-मां और बेटी की हत्या, दिल्ली ट्रिपल मर्डर...

बेटे ने की थी पिता-मां और बेटी की हत्या, दिल्ली ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

Published on

दिल्ली,

साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार की सुबह ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था. दावा किया गया था कि जब दंपति का बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था, तभी बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति और उनकी बेटी को चाकू से गोदकर मार डाला था. हालांकि, अब हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच टीम ने दावा किया है कि बेटे ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. वह मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं गया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.

मामले में पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह नेब सराय इलाके में अधेड़ उम्र के कपल और उनकी 23 साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में की गई है.

आर्मी से रिटायर्ड थे मृतक राजेश
राजेश कुमार आर्मी से रिटायर थे और प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी थे, जोकि इसी घर में एकसाथ रहते थे. हत्याकांड के बाद जब मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे ने से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वो सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक से लौटा तो उसने अपने मां-पिता और बहन के शव देखे, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस को फोन किया. लेकिन अब पुलिस ने जांच के बाद खुलासा कर दिया है और हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया है.

चोरी या लूट के लिए नहीं दिया गया वारदात को अंजाम
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है. शुरुआती जांच में घर में कोई तोड़फोड़ देखने को नहीं मिली है और न ही कोई सामान इधर-उधर हुआ है. इससे ये साबित होता है कि इस वारदात को किसी लूट या चोरी के लिए अंजाम नहीं दिया गया है.

मृतक राजेश के रिश्तेदार ने क्या बताया?
वहीं परिवार के इकलौते बचे सदस्य अर्जुन के मामा ने बताया कि वो राजेश कुमार की पत्नी के सगे भाई यानी साले हैं. उन्होंने कहा, “मुझे इस घटना को लेकर मेरे भांजे (अर्जुन) का कॉल आया था. राजेश आर्मी से रिटायर थे और फिलहाल सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे. जबकि उनकी बेटी एक कॉलेज की स्टूडेंट थी. इसी दौरान उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि पैसों को लेकर हुए विवाद की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो.

AAP विधायक ने घटना पर जताया था दुख
इस घटना के बाद देवली से AAP के विधायक प्रकाश जारवाल तुरंत पीड़ित के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उनका बेटा मुझसे कह रहा है कि मैं अब किसके लिए जिंदा रहूं. किसी ने घर में घुसकर पीड़ितों का चाकू से गला रेत दिया.” घटनास्थल पर स्पेशल सीपी मधुप तिवारी और डीसीपी साउथ, ज्वाइंट सीपी साउथ रेंज भी पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...