8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिसंबर में गर्मी! दिल्ली वालों के लिए नई टेंशन, एक्सपर्ट ने दी...

दिसंबर में गर्मी! दिल्ली वालों के लिए नई टेंशन, एक्सपर्ट ने दी वायरल इंफेक्शन की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में दिसंबर में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। दिसंबर में गर्मी ने हेल्थ एक्सपर्ट्स को चिंतित कर दिया है। बदलते मौसम के मिजाज की वजह से लोगों के सांस की बीमारियों और वायरल संक्रमण जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रत्याशित गर्मी से डीहाइड्रेशन और गर्मी से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि मौसम में बदलाव, वायु प्रदूषण और बढ़ते तापमान से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी है।

डीहाइड्रेशन की हो सकती है परेशानी
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुरंजित चटर्जी ने बताया कि असामान्य रूप से गर्म मौसम ठंडे महीने में, गर्मी से संबंधित बीमारियों और शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है, खासकर जब लोग उच्च तापमान के अनुकूल नहीं होते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं, संभावित रूप से लोगों में तनाव और चिंता बढ़ा सकते हैं। लंबी गर्मी की अवधि मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करती है, जिससे मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियों के बढ़ते मामलों की चिंता बढ़ जाती है।’

स्किन और फंगल इंफेक्शन का खतरा
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत के इंटरनल मेडिसिन निदेशक, डॉ रोमेल टिक्कू ने कहा कि गर्म मौसम के कारण त्वचा के फंगल संक्रमण और एक्जिमा में इजाफा की आशंका है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला के सीनियर पल्मोनोलॉजी कंसल्टेंट, डॉ अवि कुमार के अनुसार, वायु प्रदूषण का जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे सर्दियां कम ठंडी और गर्मियां ज्यादा गर्म हो रही हैं। दिसंबर में अब तक हल्की ठंड और गर्म हवा के साथ तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। इन पर्यावरणीय परिवर्तनों के परिणामस्वरूप त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली एलर्जी में वृद्धि हो रही है, जिससे नाक बंद होना, बहती नाक और आंखों और गले में जलन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

सांस संबंधी परेशानियां भी बढ़ी
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ अरविंद अग्रवाल ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवंबर के वायु प्रदूषण के बाद, इस महीने बढ़ा हुआ तापमान अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और COPD जैसी सांस की समस्याओं को और बढ़ा सकता है। मेदांता, गुड़गांव के एसोसिएट डायरेक्टर, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन, डॉ आशीष कुमार प्रकाश ने इस दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी सांस या हृदय संबंधी समस्याएं चल रही हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का करें इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि विटामिनों से भरपूर पौष्टिक आहार प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मास्क पहनने और तापमान में भारी बदलाव से बचने जैसे निवारक कदम स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को कम कर सकते हैं। डॉ प्रकाश ने सलाह दी, ‘संक्रमण से बचाव के लिए, उचित हाइड्रेशन सुनिश्चित करें, प्रदूषण से सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करें और उचित स्वच्छता बनाए रखें। वायु गुणवत्ता के स्तर पर नजर रखें और जब धुंध अपने चरम पर हो तो बाहरी गतिविधियों को सीमित करें। घर के अंदर प्रदूषकों के जमाव को रोकने के लिए अपने घर में उचित वायु प्रवाह सुनिश्चित करें।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...