28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नेता आरडी त्रिपाठी का निधन, श्रमिक जगत को...

इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नेता आरडी त्रिपाठी का निधन, श्रमिक जगत को अपूरणीय क्षति

Published on

भेल भोपाल।

इंटक के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भेल के कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी का गुरूवार को सुबह 5:30 बजे कस्तूरबा अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से बीएचईएल कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। आरडी त्रिपाठी का निधन श्रमिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है। शुक्रवार 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे निज निवास 57/3 ए साकेत नगर एवं दोपहर 12 बजे इंटक कार्यालय पिपलानी में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां से दोपहर 1 बजे सुभाष नगर विश्रामघाट के लिए अंतिम यात्रा रवाना होगी।

ऑल इंडिया सुपरवाईजर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केपी द्विवेदी ने कहा कि इंटक के पूर्व अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी सर्वहारा वर्ग के पितामह श्रमिकों के हक के लिए संघर्ष के पर्याय रहे। वे मजदूरों के हक के लिए 4 साल रायपुर जेल मे बंद थे, वे विन्ध्य के बहुत यशस्वी नेता थे। छात्र के रूप मे 1950 के विन्ध्य के समाप्त करने के षणयंत्र के दौरान भी अंदोलन में हिस्सा लिया था। आरडी त्रिपाठी ऐसा नेता थे कि कोई भी उनके पास जाता था वे बिना ट्रेड यूनियन के विद्वेष के मदद करते थे, आज एक महान संघर्षशील नेता हमारे बीच नहीं रहे यह अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई असंभव हम उनके बताए एवं दिखाए मार्ग पर चले यही उनके लिए श्रद्धांजलि होगी।

आरडी त्रिपाठी के निधन पर केपी द्विवेदी, देवीशंकर कुन्हारा, एचएमएस नेता अमर सिंह, कर्मचारी नेता आरएस ठाकुर, भेल थ्रिफ्ट सोसायटी के पूर्व अध्यक्षद्वय करनैल सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, मंडीदीप श्रमिक नेता रामराज तिवारी, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र शुक्ला, पूर्व पार्षद गणेशराम नागर, इंटक नेता राजेश शुक्ला, भेल अधिकारी एसो. के अध्यक्ष महेश मालवीय, सीआर नामदेव मीडिया प्रभारी इंटक भोपाल, संतोष सिंह, सुशील सपकाल, दीपक गुप्ता, पूर्व पार्षद केवल मिश्रा, किशन सिंह राजपूत,जितेन्द्रपाल सिंह गिल,प्रकाश चौकसे, महेन्द्र परमार, राजेश खंडेलवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...