भोपाल।
मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में विज्ञान भारती की महिला इकाई शक्ति द्वारा राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्त्री’ सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री कृष्णा गौर ने किया। देश भर की महिला वैज्ञानिकों के इस सम्मेलन के शुभारंभ पर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान देश भर की सफल महिला उद्यमियों की कहानियां भी प्रस्तुत की जा रही है तथा महिला उद्यमियों की समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।
