30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भारतीय समाज के लिए महापरिनिर्वाण दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण दिन : रामनाथन

भारतीय समाज के लिए महापरिनिर्वाण दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण दिन : रामनाथन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. आम्‍बेडकर पार्क, बरखेड़ा में आयोजित प्रार्थना सभा में भेल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय समाज के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है जो हमें महामना डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर के सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के संघर्ष का स्मरण कराता है। इसके पूर्व बीके सिंह महाप्रबंधक (मा.सं.) सहित सभी महाप्रबंधकों ने कमला नेहरू बाल उद्यान एवं डॉ. आम्‍बेडकर पार्क, बरखेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

श्री रामनाथन ने कहा कि इस दिन हम भारतीय संविधान के जनक और समाज सुधारक, बाबा साहेब की याद में उनके योगदान और जीवन के आदर्शों स्मरण करते हैं। डॉ. आम्‍बेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...