30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़शनिवार को सूफी बैंड का धमाल, रविवार को इंडियन आइडल फेम नितिन...

शनिवार को सूफी बैंड का धमाल, रविवार को इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार देंगे प्रस्तुति

Published on

– भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में शुक्रवार को अखिलेश तिवारी एंड म्यूजिकल गु्रप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सा रे गा मा प लिटिल चैम्प की प्रस्तुति रविवार को
रविवार को मेला मंच पर आयोजित होने वाले बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे। हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी के रहने वाले नितिन कुमार ने अपने पिता की वजह से गायन की शुरुआत की। 2011 में 14 साल की उम्र में नितिन को सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के लिए चुना गया, जिसमें वे प्रथम रनरअप रहे। 2018 में इंडियन आइडल 10 के लिए चुने गए। नितिन कुमार कच्चे धागे मूवी में तेरे नाल बिताए गीत गा चुके हैं। वहीं शनिवार को सूफी नाइट में मुंबई के तेजस द सूफी बैंड के रंगीला ब्रदर्स द्वारा सूफी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में रोजाना बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेला मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। मेला मंच पर स्थानीय और उभरते कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखर सकें।

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन
मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हो रहे हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...