28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'बीजेपी में जो है वो कांग्रेस में नहीं', टीएस सिंहदेव के बयान...

‘बीजेपी में जो है वो कांग्रेस में नहीं’, टीएस सिंहदेव के बयान से गर्म हुई सियासत, अपनी ही पार्टी की गिनाईं कमियां

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर से टीएस सिंहदेव का बयान सुर्खियों में है। टीएस सिंहदेव ने इस बार अपने ही संगठन को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कहीं ना कहीं कमियां हैं और इसका आंकनल होना चाहिए। टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। कांग्रेस जहां बैकफुट पर है वहीं, बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोला है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव का यह बयान पार्टी के अंदर सुर्खियों में छाया हुआ है।

कमियों का करना होगा आंकलन
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लगातार चुनावों में कांग्रेस की हो रही हार पर कहा- कमियां तो हैं, कहीं-कहीं ज्यादा कमियां हैं। हमें इन कमियों के आंकलन की जरूरत है। हमें यह जानना पड़ेगा कि हम हार क्यो रहे हैं? उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम 72 से 35 सीटों पर क्यों आ गए इसका आंकलन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा का भी चुनाव जीत सकते थे लेकिन राज्य में चुनाव नहीं जीत पाए। इसलिए कमियां हैं और इन कमियों का आंकलन करना होगा।

समीक्षा हुई पर चीजें अमल मे लानी होंगी
टीएस सिंहदेव ने कहा- हार की समीक्षा भी हुई है लेकिन अब उस पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो है वो कांग्रेस में नहीं है। कांग्रेस को एक्सरसाइज की जरूरत है। कांग्रेस लोगों की पार्टी है लेकिन हमारे यहां कैडर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। धान खरीदी को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि किसानों को धान का पूरा पैसा नहीं मिल रहा है।

धान खरीदी में बोरों की कमी नहीं
उन्होंने कहा कि धान खरीदी में कुछ सामान्य चल रहा है और कुछ कमियां है। किसानों ने बताया कि जितना धान वह दे रहे हैं एसपी का वह राशि उनके खातों में आ रहा है लेकिन सरकार ने जो चुनाव के वक्त वादा किया था की एक बार में पेमेंट करेंगे वह अभी तक नहीं हो पाया है। बीच में बरदानों की कमी हो रही थी लेकिन अभी जहां-जहां हम गए वहां बोरों की कमी नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि किसान टोकन को लेकर काफी परेशानी हो रही है।

नक्सलवाद पर मिलकर लड़ाई करनी होगी
पूर्व डेप्युटी सीएम ने कहा कि नक्सलवाद एक विचारधारा है। इस विचारधारा से अकेले नहीं लड़ा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि कोई सत्ता में आए और इसे खत्म कर देगा यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि जो लोग गहरे जंगलों में ट्रेनिंग ले रहे हैं हथियार के दम पर देश दुनिया में राज करना चाहते हैं। उनके खिलाफ संगठित होकर फैसले करने होंगे। यह बीजेपी और कांग्रेस की बात नहीं है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...