28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी-कांग्रेस की नीयत पर उठाए सवाल... RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान...

बीजेपी-कांग्रेस की नीयत पर उठाए सवाल… RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार

Published on

लखनऊ:

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान पर राजनीति गरमाती जा रही है। आरएसएस प्रमुख के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार कर दिया है। मायावती ने कहा कि इनका ये सलाह वास्तव में केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने और लोगों का उस पर से ध्यान बांटने का ताजा प्रयास है। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत छोटे किसान का किसान प्रधान देश है, फिर भी अच्छे दिन के लिए तरस रहे है, ये अति चिंता का विषय है। मायावती ने कहा कि भारत को सुख, शांति, समृद्ध वाला महान बनाने की नीयत ना तो कांग्रेस के पास है, और ना ही बीजेपी के पास है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ता के असली हकदार देश के बहुजनों को पूरी जिद के साथ सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना होगा। तभी सही संवैधानिक कल्याण का रास्ता खुलेगा और देश जबरदस्त महंगाई, गरीबी, बेरोज़गारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से मुक्ति पाकर आत्म सम्मान के साथ जीवन जी पाएगा। मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन विरोधी पार्टियों की सरकारों के दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और की जनविरोधी गैर-ईमानदार नीयत व नीति के आधार पर सरकार चलाई है, जो क्रम आज भी जारी है। इसी कारण देश का हाल बेहाल बना हुआ है।

बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद स्थिति से निकलने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी के लिए तन, मन, धन के साथ पूरी ताकत से लगना होगा। वरना वोट हमारा, राज तुम्हारा की शोषणकारी अन्याय-युक्त व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। मायावती ने कांग्रेस, बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये लोग साम, दाम, दंड भेद व हर घिनौने हथकंडे अपनाकर बसपा और मूवमेंट को कमजोर करने में लगे रहते हैं। जिससे हमेशा बहुत ही ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान फसल का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। भारत छोटे किसानों का किसान-प्रधान देश है फिर भी सरकारी उदासीनता के कारण ‘अच्छे दिन’ के लिए तरस रहा है और उसका जीवन लगातार बदहाल है। कुल मिलाकर इनका भी हित बहुजन एकता में ही निहित है, जातिवादी पार्टियों में नहीं।

इस दौरान मायावती ने कहा कि आरएसएस एण्ड कम्पनी के लोग देश व राज्यों में राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करके संविधान को सही से लागू नहीं होने देने के लिए बीजेपी की हर प्रकार से सहयोग करने को तत्पर रहते हैं और इस क्रम में देश की ज्वलन्त मुझें व जनसमस्याओं की घोर अनदेखी करते रहते हैं। आखिर देश के करोड़ों गरीबों, बेरोजगारों सहित शोषित बहुजनों के आज के अच्छे दिन व कल यानि कि भविष्य की बेहतरी की चिन्ता क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को सुख, शान्ति, समृद्ध वाला महान बनाने की नीयत ना तो कांग्रेस के पास और ना ही बीजेपी के पास है। ये दोनों पार्टियां यथा स्थितिवादी ज्यादा हैं, जिस कारण देश की मूल समस्यायें आज़ादी के इतने लम्बे समय बाद भी आज तक लगातार विद्यमान हैं। बहुजनों को भावनाओं में बहने के बजाय इस पर जरूर गहन चिन्तन करना होगा।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...