28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार सरकार बैकफुट पर : नॉर्मलाइजेशन पर बड़ा फैसला, बीपीएससी ने जारी...

बिहार सरकार बैकफुट पर : नॉर्मलाइजेशन पर बड़ा फैसला, बीपीएससी ने जारी की सफाई वाली चिट्ठी

Published on

पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने के अपने कथित फैसले को वापस ले लिया है। पटना में अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद आयोग ने शुक्रवार देर शाम यह निर्णय लिया। आयोग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर कहा कि नॉर्मलाइजेशन की खबरें भ्रामक हैं और परीक्षा एक ही प्रश्नपत्र सेट से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 13 दिसंबर 2024 को ही होगी।

BPSC एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा
70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने की खबरों से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश था। शुक्रवार सुबह से ही पटना में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पहुंचे खान सर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद BPSC ने एक पत्र जारी किया।

आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधित भ्रामक खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जा रही हैं। आयोग ने इस बात पर हैरानी जताई है कि नॉर्मलाइजेशन की अफवाह कहां से शुरू हुई, जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं था।

कोचिंग चलाने वालों पर अफवाह का आरोप
BPSC ने कोचिंग संचालकों और कुछ स्थानीय छात्र नेताओं पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा है कि इन लोगों ने जानबूझकर अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए यह अफवाह फैलाई। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा के विज्ञापन में कहीं भी नॉर्मलाइजेशन का जिक्र नहीं था। न ही बाद में ऐसी कोई सूचना जारी की गई।

सफाई पर सफाई पेश कर रहा बीपीएससी
आयोग ने दोहराया है कि परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन जैसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिए 23 सितंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक थी। बाद में अभ्यर्थियों के अनुरोध पर इसे 4 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था।

BPSC ने कहा है कि वह हमेशा अभ्यर्थियों के हित में निष्पक्ष परीक्षाएं आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। मल्टीसेट पेपर तैयार करना भी इन्हीं कदमों में से एक है। हालांकि, परीक्षा एक ही सेट से ली जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

किसी एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन क्या होता है?
नॉर्मलाइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिससे अलग-अलग शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं के अंकों को एक समान स्तर पर लाया जाता है। यह प्रक्रिया परीक्षा के स्तर में अंतर होने पर अपनाई जाती है। इससे सभी अभ्यर्थियों को बराबरी का मौका मिलता है। हालांकि, BPSC ने स्पष्ट कर दिया है कि 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि परीक्षा एक ही शिफ्ट और एक ही प्रश्नपत्र सेट से होगी।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...