28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकौन कहता है एकनाथ शिंदे साहेब नाराज है? शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे...

कौन कहता है एकनाथ शिंदे साहेब नाराज है? शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पूछा, बोले-महायुति में सब बढ़िया

Published on

मुंबई:

मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। शुक्रवार को उनकी पार्टी के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पूछा कि आखिर कौन कहता है कि शिंदे साहेब नाराज है ? उन्होंने शुक्रवार को पब्लिक मीटिंग में कहा कि जनता जर्नादन ने महायुति को बंफर बहुमत दिया है। हमारी सरकार बनी है। बीजेपी के नेता व उनके बेहद करीबी देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने हैं, इसमें भला नाराजगी की बात कहां से उठ रही है?

महायुति में सब कुछ बढ़िया चल रहा
शुक्रवार को शिंदे सेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कहा कि महायुति में सब कुछ बढ़िया चल रहा है और सभी मिलकर अगले पांच साल साल तक सरकार चलाएंगे। गुरुवार को आजाद मैदान पर महायुति के तीन प्रमुख नेताओं ने देश के राष्ट्रीय नेताओं, उद्योगपतियों, साधु-संतों और आम आदमी की उपस्थिति में शपथ ली। एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे सरकार का हिस्सा है। अब राज्य विकास के पथ पर चलेगा। हमारी सरकार आने से लोग भी खुश है। लोगों का कहना था कि प्रदेश में ‘महायुति’ की सरकार आनी चाहिए और ऐसा ही हुआ। अब भला इसमें नाराजगी के लिए कहा स्थान बचा है।

वो नाराज क्यों होंगे?
शिंदे के फिर से सीएम नहीं बन पाने की नाराजगी पर राजू वाघमारे ने कहा कि पता नहीं लोग ऐसा क्यों बोल रहे हैं कि एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं। सवाल है कि वो नाराज क्यों होंगे ? उन्होंने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी बात साफ की। शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले ही भाषण में शिंदे ने साफ किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संविधान के अनुरूप हम महाराष्ट्र में काम करेंगे।

हमारे लोगों ने गृह मंत्रालय की कोई मांग नहीं की
गृह मंत्री पद शिंदे को नहीं देने के बारे में प्रवक्ता वाघमारे ने कहा कि, पहले भी कई बार कहा जा चुका है कि हमारे लोगों ने गृह मंत्रालय की कोई मांग नहीं की है। उन्होंने साफ किया कि उपमुख्यमंत्री पद शिवसेना को मिलने वाला था, लेकिन शिवसेना का कौन सा नेता उपमुख्यमंत्री का पद संभालेगा, यह फैसला एकनाथ शिंदे ही करने वाले थे। ऐसे में नाराजगी की कोई बात नहीं थी। अब सब कुछ हो चुका है, ऐसे में इन बातों का कोई फायदा नहीं है। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजू वाघमारे ने कहा कि यह जल्द ही होगा। पहले विधायकों की शपथ होगी और अधिवेशन से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए। विधायकों की संख्या के हिसाब से मंत्री पद का बंटवारा होना चाहिए।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...