28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमुंबई से प्लेन में बैठ बिहार आया, दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करते...

मुंबई से प्लेन में बैठ बिहार आया, दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करते ही ‘750’ के फेर में फंसा

Published on

दरभंगा

दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई से आये एक पैसेंजर को पकड़ा गया है। पैसेंजर के बैग की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को 750 एमएल की शराब की एक बोतल मिली है। बैग से शराब बरामद होते ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार यात्री से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवक अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। उसे बिहार में शराबबंदी कानून की जानकारी नहीं थी।

पुणे के अजित ने मुम्बई से पकड़ी थी दरभंगा की फ्लाइट
गिरफ्तार पैसेंजर महाराष्ट्र के पुणे से मुम्बई गया। फिर उसने मुम्बई से दरभंगा की फ्लाइट पकड़ी। उसे मधुबनी जिला के राजनगर में एक दोस्त की शादी में शामिल होना था। पैसेंजर की पहचान पुणे के भोसरी थाना क्षेत्र के शीतलबाग टी सोसाइटी निवासी अजित मोहन के रूप में हुई। उसके बैग से एक शराब की बोतल जब्त की गई है। बता दें अभी दो दिन पहले ही दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली की यात्रा करने आये एक सेना के जवान के बैग से 9 कारतूस बरामद किए गए थे।

अब शनिवार को कोर्ट में पेश होगा अजित मोहन
इस सम्बंध में सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि यात्री के खिलाफ प्रदेश में शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके तहत शराब के निर्माण-बिक्री व परिवहन पर सख्त पाबंदी है। इस कानून के उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे में यात्री द्वारा शराब लेकर आना कानून का उल्लंघन माना जा रहा है।

अज्ञानता कानून के उल्लंघन का कारण नहीं हो सकती: सुरक्षा अधिकारी
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि उसे शराबबंदी कानून की जानकारी नहीं थी। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अज्ञानता कानून के उल्लंघन का कारण नहीं हो सकती। इस घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व जांच प्रक्रिया की सख्ती को उजागर किया है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...