9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी को...

दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी को बदमाशों ने मारी 8 गोलियां, मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर गोली चली. बताया जा रहा है कि 7-8 राउंड फायरिंग हुई और कम से कम चार गोलियां लगी है. बाइक पर आए दो हमलवारों ने हमला किया. पीड़ित बर्तन व्यापारी है और इस हमले में उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौत ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे. डीसीपी ने बताया कि वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. एक बाइक पर आए दो शख्स ने उन्हें गोली मार दी. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच चल रही है

दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि चार गोलियां लगीं. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है. घटना की जानकारी पुलिस को 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि किसी आपसी रंजिश और लड़ाई के बारे में परिवार ने इनकार किया है, और पुलिस को फिलहाल हमले को कारणों की जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है.

केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी.”

बदमाशों ने रोक कर मारी गोली
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है.”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...