9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्लफ्रेंड के सामने थप्पड़...तो बेटे ने अपमान का बदला लेने के लिए...

गर्लफ्रेंड के सामने थप्पड़…तो बेटे ने अपमान का बदला लेने के लिए पिता समेत पूरे परिवार को मार डाला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के नेब सराय में अपने माता-पिता और बहन की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने उसका और उसकी प्रेमिका का अपमान किया था क्योंकि वे शादी करना चाहते थे। अर्जुन राज्य स्तरीय बॉक्सर और दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है।

अर्जुन की शादी के खिलाफ थे पिता
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अर्जुन शादी करना चाहता था,लेकिन उसके पिता राजेश कुमार तंवर इस फैसले के खिलाफ थे। इसकी वजह आरोपी का बेरोजगार होना था। अधिकारी ने आगे कहा कि हत्या से लगभग एक हफ्ते पहले,राजेश ने अर्जुन को अपनी प्रेमिका के साथ पास के बाजार में घूमते हुए पाया था। पिता राजेश को बेटे अर्जुन ने बताया कि वह उसकी प्रेमिका है और वे शादी करना चाहते हैं। पिता राजेश तंवर ने अर्जुन को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने थप्पड़ मारा और उसे डांटा भी। राजेश ने यह भी कहा था कि चूंकि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है,इसलिए अर्जुन नौकरी पाए बिना शादी करने की कैसे सोच सकता है।

सबह-सुबह ले लिया अपमान का बदला
पूछताछ के दौरान,अर्जुन ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि जब उसके पापा उसपर गुस्सा हो रहे थे, तो वहां एक निर्माणाधीन भवन के पास खड़े मजदूर हंस रहे थे। उसे लगा कि वे उसका मजाक उड़ा रहे हैं। अर्जुन को इससे और अधिक अपमान महसूस हुआ। बुधवार की सुबह,अर्जुन ने कथित तौर पर अपने पिता,पूर्व सैनिक राजेश (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दावा किया था कि अर्जुन के परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंध थे और उनका मानना था कि परिवार वाले उन्हें अपनी बहन को पसंद करते हैं और परिवार की संपत्ति उनके नाम करने जा रहे थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...