9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या आप नेता अवध ओझा ने सच में कर लिया धर्म परिवर्तन?...

क्या आप नेता अवध ओझा ने सच में कर लिया धर्म परिवर्तन? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Published on

नई दिल्ली:

यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को प्राइवेट कोचिंग देने वाले टीचर अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। अवध ओझा के AAP में शामिल होने से बाद उनके कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से शेयर हो रहे हैं। इसी बीच अवध ओझा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो फैमिली के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अवध ओझा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है।

क्या किया गया दावा?
एक्स पर @JaipurDialogues नाम के यूजर ने अवध ओझा की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि आप में आते ही अवध भाई ने दीन क़बूल कर लिया। एक अन्य यूजर @ArunKosli ने लिखा, ‘आज तो मेरा इंसानियत से विश्वास ही उठ गया इतना लंबा लंबा फेंकने वाला अवध ओझा आज मुल्ला जी बन गया’

जानिए सच क्या है?
जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अवध ओझा के तस्वीर और दावों का फैक्ट चेक किया तो सभी दावे झूठे साबित हुए। सबसे पहले सजग की टीम ने अवध ओझा की तस्वीर की रिवर्स इमेज से चेक किया तो एक्स के कई सारे पोस्ट मिले। जिसमें उनके धर्म परिवर्तन का दावा किया गया था। हालांकि फिर सजग की टीम ने Avadh Ojha के फेसबुक हैंडल पर इस तस्वीर को खोजना शुरू किया। जिसके बाद 11 मई को अपलोड की गई तस्वीर मिल गई

इस तस्वीर की अपलोड डेट से ये तो साफ हो गया कि अवध ओझा की तस्वीर हालिया नहीं है। ये तस्वीर 11 मई को अपलोड की गई थी। जिसमें वो परिवार के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे।सजग की टीम ने अपने पड़ताल को आगे बढ़ाया और गूगल पर अवध ओझा के धर्म परिवर्तन के बारे में सर्च किया। हालांकि गूगल पर उनसे जुड़ी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

निष्कर्ष: अवध ओझा के धर्म परिवर्तन का दावा झूठा निकला। सजग की पड़ताल में जिस तस्वीर को शेयर करके अवध ओझा के धर्म परिवर्तन का दावा किया जा रहा था, वो 6 महीने पुरानी है। इसके साथ ही उनके धर्म पविवर्तन की कोई रिपोर्ट भी नहीं मिली है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...