9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन की साइड बर्थ का वीड‍ियो वायरल, मिले 1 करोड़ व्यूज, लोग...

ट्रेन की साइड बर्थ का वीड‍ियो वायरल, मिले 1 करोड़ व्यूज, लोग बोले- किसी को नसीब न हो…

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेन में सीट न मिलने के बाद यात्रियों की परेशानियों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में, फेस्टिवल सीजन के दौरान ऐसे कई वीडियो सामने आए, जो यात्रियों की मुश्किलों को दुनिया के सामने लाते हैं. कोई बाथरूम के पास की सीट पर सफर करता नजर आता है, तो कोई सीट न मिलने पर किसी तरह जुगाड़ लगाकर सफर करता है. हालांकि, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो सीट मिलने के बाद की परेशानी दिखा रहा है. यह समस्या ट्रेन कोच की साइड बर्थ सीट से जुड़ी है.

https://www.instagram.com/reel/DDHgyYdyu28/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6e38a772-304f-4ca2-ad7e-fb7fef420e13

सोशल मीडिया पर ट्रेन यात्रा की परेशानियों को लेकर वीडियो वायरल होना आम बात है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने साइड बर्थ पर सफर करने की समस्याओं को उजागर किया. यह वीडियो त्योहारों के दौरान वायरल हुआ और अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो में क्या दिखता है?
इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन की साइड अपर बर्थ पर लेटा हुआ नजर आता है. यह सीट कोच के दरवाजे के पास है, जहां यात्रियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है. हर बार दरवाजा खुलने और बंद होने से शख्स की नींद बार-बार टूटती है. वह सोने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन इस अजीब स्थिति के चलते चैन से सो पाना मुश्किल हो जाता है.

साइड बर्थ की समस्याओं पर बहस
वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं. कुछ ने शख्स के प्रति सहानुभूति जताई, तो कुछ ने सलाह दी कि वह अपना सिर बर्थ की दूसरी तरफ कर सकता था. हालांकि, साइड बर्थ पर सफर करने वाले कई यात्रियों ने इस मुद्दे पर सहमति जताई कि यह सीट आरामदायक नहीं होती, खासकर जब यह दरवाजे के पास हो. वहीं किसा का कहना था कि ये सीट किसी को नसीब नहीं हो

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...