8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसड़क पर कीलें, कंक्रीट की दीवार और थ्री लेयर बैरिकेडिंग... किसानों को...

सड़क पर कीलें, कंक्रीट की दीवार और थ्री लेयर बैरिकेडिंग… किसानों को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

आंदोलनरत किसान शंभू बॉर्डर से कल यानी रविवार को फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज हमारे विरोध प्रदर्शन के 299 दिन पूरे हो गए हैं, और कल हम 300 दिन पूरे कर लेंगे. आज हमने घायल किसानों से मुलाकात की, जिनमें से एक की सुनने की शक्ति चली गई है. उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार (6 दिसंबर) को हरियाणा पुलिस से हुई झड़प में 16 किसान घायल हुए हैं और अगर हम मामूली रूप से घायलों को भी शामिल करें तो यह संख्या करीब 25 हो सकती है.

किसानों को रोकने के लिए तैयारी
अंबाला, हरियाणा और दिल्ली-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. यहां किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे 101 किसानों का एक ‘जत्था’ दिल्ली की ओर कूच करेगा. किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद एक बार फिर, सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ किसानों को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

कील के पैटर्न वाले ब्रेकर और बैरियर
इस तैयारी के वीडियो X पर सामने आए हैं. जिसमें कुछ कारीगर वेल्डिंग करते दिख रहे हैं. वहीं किसानों को रोकने के लिए कील के पैटर्न वाले बैरियर और ब्रेकर लगाए जाते दिख रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी जब साल की शुरुआत में किसानों ने दिल्ली कूच किया था, तब भी उन्हें रोकने के लिए ऐसी ही तैयारियां की गई थीं.

सरवन सिंह पंधेर बोले- नहीं मिला कोई मैसेज
पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर बातचीत के लिए कोई मैसेज नहीं मिला है. उन्होंने घोषणा की कि 101 किसानों का एक जत्था 8 दिसंबर को दोपहर में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के लिए फिर से कूच करेगा. शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान 16 किसान घायल हो गए, जिनमें से एक किसान की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है.पंधेर ने बताया कि चार गंभीर रूप से घायल किसानों को छोड़कर बाकी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी सरकार बातचीत करने के मूड में नहीं है.”

हरियाणा के डीजीपी ने लिखी पंजाब के डीजीपी को चिट्ठी
हरियाणा के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी को एक चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है कि मीडिया कर्मियों को प्रदर्शन स्थल से कम से कम 1 किमी की दूरी पर रखा जाए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके. चिट्ठी में 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर किसानों के मार्च के दौरान हरियाणा पुलिस को जिस स्थिति और चुनौती का सामना करना पड़ा, उसका हवाला दिया गया है. किसानों के 101 सदस्यीय समूह द्वारा किए गए इस मार्च को कंट्रोल करने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में समस्या आई.

13 और 21 फरवरी को भी दिल्ली कूच की कोशिश
इससे पहले, हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर कड़ी बैरिकेडिंग की और किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर अंबाला जिले के 11 गांवों में 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी हैं. किसानों ने पहले भी 13 फरवरी और 21 फरवरी को दिल्ली कूच की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...