30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भदभदा विश्राम घाट के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने अरुण चौधरी

भदभदा विश्राम घाट के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बने अरुण चौधरी

Published on

भोपाल।

भोपाल शहर के प्रमुख विश्राम घाट भदभदा की आम सभा बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे नीलबड़ स्थित अरुणोदय बरखेड़ी में हुई। समिति सचिव मम्तेश शर्मा ने 2019 से 24 तक के प्रबंधन और दानदाताओं के सहयोग से किए गए विकास कार्यों, वैश्विक महामारी कोविड की विषम परिस्थितियों में मृतक देह को लेकर आने वाले परिजनों को लाकडाउन अवधि में सभी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना। साथ ही भदभदा कैंपस में रक्तदान शिविर, गौशाला संचालन जैसे सेवाभावी कार्यों का उल्लेख भी किया। साथ ही आगामी 5 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया एवं सम्मानित सदस्यों से विश्राम घाट की बेहतरी के लिए लिखित में सुझाव भी मांगे।

बैठक के दौरान समिति के वरिष्ठ संरक्षक एस एस रघुवंशी, पांडुरंग नामदेव, राधेश्याम अग्रवाल ने मंच से अध्यक्ष पद हेतु अरुण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया, जिसके समर्थन में जस्टिस अरुण शर्मा, मप्र बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व जिला जज जे पी राव, अजय दुबे, जितेंद्र कंसाना ने अनुमोदन किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी 103 सदस्यों ने एक स्वर में करतल ध्वनि मत से पारित किया और अरुण चौधरी को बधाई दी। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अशोक पलोड़, चतुर्भुज मालपानी, संतोष बाहेती, राजेश बाधवानी, सुनील पंजाबी, रजनीश त्रिपाठी, योगेंद्र हरदेनिया, कुलदीप सिंगोरिया, राजेश गुप्ता, राकेश जैन, अतुल दुबे, डॉ लालिमा शर्मा, संतोष कंसाना सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...