8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयएक ही तरह की याचिका बार-बार... किसान आंदोलन को लेकर नई याचिका...

एक ही तरह की याचिका बार-बार… किसान आंदोलन को लेकर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की ख़ारिज, लगाई फटकार

Published on

नई दिल्ली

किसानों को शंभू बॉर्डर से हटाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगते हुए सोमवार को खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए यह भी कहा कि एक ही तरह की याचिका बार-बार क्यों दाखिल हो रही है। इस सिलसिले में मामला पहले से ही पेंडिंग है। सुप्रीम कोर्ट में बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले की सुनवाई के दौरान एक नई अर्जी दाखिल कर शंभू बार्डर सहित अन्य बार्डर को खोलने की गुहार लगाई गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में पहले एक याचिका दाखिल की गई थी, इसमें शंभू बॉर्डर समेत सभी हाईवे को खोलने के निर्देश केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार को देने की मांग की गई थी। शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों की शिकायत के निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर को कमिटी का गठन किया था। आपसी बातचीत से शिकायतों के निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कमिटी का गठन किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसानों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि वह किसानों से मीटिंग जारी रखें और उन्हें हाइवे से ट्रैक्टर व ट्रालियां हटाने के लिए राजी करें। याचिका में कहा गया था कि इस तरह हाइवे को ब्लॉक करना लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। साथ ही ये नैशनल हाइवे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता यानी BNS के तहत भी अपराध है। ऐसे में हाईवे को रोकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। याचिका में गुहार लगाई गई कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकारों को प्रदर्शनकारी किसानों को हाइवे से हटाने के निर्देश दे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...