8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के मशहूर रेस्तरां में भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के...

दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है स्थित

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के राजौरी गार्डन के जंगल जंबूरी रेस्तरां में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयावह है कि दमकल विभाग के दस वाहन मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का काम कर रहे हैं.यह रेस्तरां राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है. यह रेस्तरां इमारत की पहली मंजिल पर है. आग दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर लगी.

बता दें कि यह आग इतनी जबरदस्त थी कि पूरा रेस्तरां जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह से उठे धुएं के गुब्बार से पूरा क्षेत्र काला हो गया. इससे आसपास के दुकानदारों में भी डर देखने को मिला.

दिल्ली फायर सर्विसेज के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि हमें राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर 2 बजकर एक मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी. इसके बाद आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर भेजी गई. उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, आग लगने की वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...