भेल भोपाल।
सीआईएसएफ इकाई भेल भोपाल द्वारा 8 दिसंबर 2024 को सीआईएसएफ ग्राउंड भेल भोपाल में मिलेट मेला 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिलेट-आधारित व्यंजनों को बढ़ावा देना और मिलेट के पोषण लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना था।
इस मेले का उद्घाटन एसएम रामनाथन, ईडी, भेल भोपाल ने किय। इस अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट के कमान्डेंट हरीश कुमार साहू, भेल प्रबंधन और सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ-साथ बैंक अधिकारी भी उपस्थित थे। भारत सरकार मिलेट को स्वस्थ और विविध आहार के हिस्से के रूप में बढ़ावा दे रही है और मिलेट मेला 2024 इसी प्रयास का एक हिस्सा था।
उद्घाटन के बाद विभिन्न मिलेट-आधारित व्यंजन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने मिलेट-आधारित व्यंजनों की विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में संरक्षिका सदस्यों द्वारा रागी केक, मिलेट अप्पम और मल्टी-मिलेट इडली का प्रदर्शन किया गया। सीआईएसएफ वार्ड्स द्वारा मीठे और हल्के रागी चॉकलेट कपकेक, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स – पद्मन द्वारा विभिन्न मिलेट-आधारित उत्पादों का प्रर्दशन, सीआईएसएफ सहायक कैंटीन, भेल भोपाल मिलेट इडली, चटनी और सूखे मिलेट पैकेट्स का प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा सीआईएसएफ सेंट्रल एथलेटिक्स टीम द्वारा गेम ज़ोन का आयोजन, जिसने बच्चों को सक्रिय रखा। सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों के लिए “मिलेट के फायदे” विषय पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्थानीय विक्रेताओं की भागीदारी, जिसने त्योहारी माहौल को बढ़ाया। इस मेले को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसकी सफलता की सराहना की
