8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकोलकाता कांड: मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर SC ने मांगा सुझाव, 3...

कोलकाता कांड: मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर SC ने मांगा सुझाव, 3 महीने में रिपोर्ट देगी NTF

Published on

नई दिल्ली,

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने, अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सुझाव मांगे हैं. सभी सुझाव कोर्ट के द्वारा बनाई गई नेशनल टास्क फोर्स के साथ साझा किया जाएगा.

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि नेशनल टास्क फोर्स मंगलवार से 12 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगा. सीजेआई ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च, 2025 से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी. लेकिन ये भी कहा कि यदि बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई में देरी होती है, तो पहले सुनवाई की मांग की जा सकती है.

एनटीएफ ने नवंबर में दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मेडिकल स्टाफ के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए अलग केंद्रीय कानून की आवश्यकता नहीं है. पैनल ने कहा कि राज्य के कानूनों में भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत गंभीर अपराधों के अलावा दिन-प्रतिदिन होने वाले छोटे अपराधों से निपटने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं. 24 राज्यों ने पहले ही मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कानून बनाए हैं.

सीजेआई ने कहा कि बहुत सारे सुझाव दिए गए हैं. सभी सिफारिशों को संक्षेप में प्रस्तुत करने की जरूरत है. इस पर एसजी तुषार मेहता ने सुझाव दिया किएक स्वतंत्र मॉनिटरिंग कमेटी गठित की जानी चाहिए, ताकि वो एनटीएफ की शिफारिशें लागू कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दे सके. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की स्टेट्स रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है.

सीबीआई ने अपनी स्टेट्स रिपोर्ट मे कहा है कि 43 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. एक महीने में ट्रायल खत्म होने की संभावना है. इस मामले में कुल 52 गवाह हैं. कोर्ट ने कहा कि इस मामले को लेकर सभी सिफारिशें और सुझाव नेशनल टास्क फोर्स को भेजे जाएं. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एनटीएफ की रिपोर्ट पर अपने जवाब दाखिल करने दिया जाए. 17 मार्च 2025 को अगली सुनवाई होगी

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...