8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयLAC पर सेना की नई तैयारी... ATV से करेंगे पेट्रोलिंग, चीन के...

LAC पर सेना की नई तैयारी… ATV से करेंगे पेट्रोलिंग, चीन के नापाक इरादों पर रहेगी नजर

Published on

नई दिल्ली,

Indian Army लद्दाख के साथ लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सर्दियों की तैयारी कर चुका है. बर्फीले और दुरूह इलाकों में पेट्रोलिंग और निगरानी के लिए सेना ऑल-टरेन व्हीकल्स (ATV) का इस्तेमाल करने जा रही है. जिसका एक वीडियो सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने अपने X हैंडल पर जारी किया है. जिसका वीडियो आप यहां नीचे देख सकते हैं…

ये ATV दुनिया के किसी भी तरह की भौगोलिक परिस्थितयों में चलने के हिसाब से बनाई गई हैं. इसमें से एक तो गुजरात के कच्छ में भी तैनात है. इन एटीवी में शामिल हैं- Polaris Sportsman, Polaris RZR और JSW-Gecko ATOR. ये किसी भी तरह की दुरुह चढ़ाई, ढलान, पथरीले रास्तों पर चढ़, चल और दौड़ सकती हैं.

लद्दाख के पास LAC का इलाका बर्फ से ढका जंगी क्षेत्र है. यहां पर निगरानी रखने के लिए जरूरी है कि भारतीय सैनिकों के पास आधुनिक हथियार, यूनिफॉर्म, गाड़ियां और अन्य सुविधाएं हों. ये गाड़ियां कम वजन की और हाई-मोबिलिटी के अनुसार बनाई गई हैं. इनकी मैन्यूवरिंग बेहद आसान है. ये किसी भी तरह के रास्ते पर चल सकती हैं.

लंबे समय बाद शुरू हुई पेट्रोलिंग
देपसांग के मैदानों और देमचोक इलाके में भारत-चीन की सेनाओं के पीछे हटने के बाद इन गाड़ियों को शामिल किया गया ताकि पेट्रोलिंग तेजी से ज्यादा दूरी तक की जा सके. ये पेट्रोलिंग लंबे समय के विवाद के बाद शुरू हुई है. इसलिए ऐसी गाड़ियों की जरूरत बढ़ जाती है, जो ऐसे खतरनाक मार्गों पर सैनिकों को ले जा सकें.

सेना ने कहा- बेहद जरूरी हैं एटीवी
इनके जरिए भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर अपने सैनिकों को सही स्थान पर तैनात कर पाएंगे. तेजी से सर्विलांस हो सकेगा. निगरानी हो सकेगी. किसी भी तरह के मौसम में सैनिक स्ट्रैटेजिक प्वाइंट्स और अपने बेस तक पहुंच सकेंगे. सेना भी इस बात को मानती है कि इन गाड़ियों की वजह से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास पेट्रोलिंग आसान हुई है. अगर किसी तरह की दिक्कत आती है तो इनकी मदद से तत्काल कहीं भी पहुंचा जा सकता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...