8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबीवी संग अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या, प्राइवेट पार्ट...

बीवी संग अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या, प्राइवेट पार्ट को चाकू से किया लहूलुहान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी शक था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. ये घटना सोमवार की रात को हुई है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राम (33) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक राम नोएडा के सेक्टर 3 में एक कंपनी में काम करता था. उसके परिवार में उसकी मां, भाई और तीन बहनें हैं. सभी यूपी के सुल्तानपुर में रहते हैं. आरोपी को शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. सोमवार की रात को शराब के नशे में वो राम के घर पहुंचा. उस पर चाकू से हमला कर दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई वार कर दिए.

राम के पड़ोसियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया. इसके बाद उसे लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने राम को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल उसके शव को मोर्चरी में रखा गया है. उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

बताते चलें कि अगस्त में भी न्यू अशोक नगर में एक बुजुर्ग की हत्या की वारदात सामने आई थी. यहां एमटीएनएल से मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. दो हमलावरों ने पीड़ित के घर में घुसकर चाकू से उसकी हत्या कर दी. इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया था कि न्यू अशोक नगर में एक पीसीआर कॉल मिली थी. इसमें बताया गया था कि किसी ने कॉल करने वाले के पिता की हत्या कर दी है. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस न्यू अशोक नगर में मकान नंबर सी-2/33 पर मौके पर पहुंची. घर में गौतम ठाकुर नामक एक व्यक्ति पहली मंजिल पर अपने कमरे में बिस्तर पर मृत पाया गया. उसके पेट में चाकू घोंपा गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पीसीआर कॉल गौतम ठाकुर के बड़े बेटे मुकेश ठाकुर ने की थी. मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं. साल 2012 में एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हुए गौतम अपने दो बेटों और उनके परिवारों के साथ इस मकान की पहली मंजिल पर रह रहे थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...