10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली वक्फ बोर्ड केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो और आरोपियों को दी...

दिल्ली वक्फ बोर्ड केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो और आरोपियों को दी जमानत

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए हैदर और नासिर को जमानत दे दी है. दोनों आरोपी नवंबर 2023 से जेल में बंद हैं. कोर्ट ने कहा कि मुकदमा शुरू होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है और इसी वजह से जमानत दी जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि दोनों आरोपी एक हफ्ते के भीतर स्पेशल कोर्ट में पेश होकर जमानत की औपचारिकताएं पूरी करें.

गौरतलब है कि हैदर और नासिर को ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले की शुरुआत सीबीआई की एक एफआईआर और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई शिकायतों से हुई थी.

ईडी ने आरोप लगाया है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने करीब 36 करोड़ रुपये की आपराधिक आय को वैध मनी में बदल दिया. इस राशि का इस्तेमाल कथित तौर पर हैदर, नासिर और अन्य सहयोगियों के जरिए अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया.

अमानतुल्लाह खान को पहले ही मिली राहत
14 नवंबर को अदालत ने वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह खान को जमानत देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ ट्रायल शुरू होने में देरी हो रही है. इससे बाद दिल्ली की एक अदालत ने वक्फ बोर्ड मामले में गिरफ्तार कौसर इमाम सिद्दीकी को भी जमानत दे दी थी. सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के लिए ‘मिडलमैन’ के तौर पर प्रॉपर्टी खरीदी. जज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बिना ट्रायल लंबी हिरासत के लिए फटकार लगाई थी और कहा था कि ऐसा करना कानून के नियमों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...