30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़शनिवार को कवि सम्मेलन, रविवार को इंडियन आइडल 11 फेम चेतना भारद्धाज...

शनिवार को कवि सम्मेलन, रविवार को इंडियन आइडल 11 फेम चेतना भारद्धाज देंगी प्रस्तुति

Published on

– भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में बुधवार को बॉलीवुड नाइट में शिवानी एंड म्यूजिकल गु्रप द्वारा सुमधुर गानों की प्रस्तुति दी गई। शनिवार को कवि सम्मेलन और रविवार को बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल 11 की शीर्ष 15 प्रतियोगियों में शामिल चेतना भारद्धाज सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला देखने रोजाना बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ ही आसपास क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं।

कवि सम्मेलन में लोगों को गुदगुदाएंगे ये कवि
मेला मंच पर शनिवार को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि अपनी गीत, गजल, वीर रस और हास्य की प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाएंगे और उसमें जोश भरेंगे। इसमें शशिकांत यादव (सब रस संचालक), फिल्म गीतकार विष्णु सक्सेना, हास्य कवि सुदीप भोला, वीर रस की कवि साक्षी तिवारी और हास्य कवि मुन्ना बैटरी लोगों को अपनी प्रस्तुति से गुदगुदाएंगे।

चेतना भारद्धाज की प्रस्तुति रविवार को
चेतना भारद्धाज का जन्म साहिबाबाद गाजियाबाद में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। चेतना सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल 11” की शीर्ष 15 प्रतियोगियों में से एक हैं। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी रुचि थी। वह छह साल की उम्र से भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रही हैं। चेतना भारद्वाज ने 2016 में दिल्ली में रूहान द बैंड जैसे बैंड के साथ स्टेज शो करके अपने गायन करियर की शुरुआत की। इंडियन आइडल 11 से पहले चेतना ने कई सिंगिंग रियलिटी शो में ऑडिशन दिया था, लेकिन ऑडिशन पास नहीं कर पाई थीं। उन्होंने “वे माही, तुझे कितना चाहने लगे, और आओ हुज़ूर तुमको जैसे गानों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। चेतना को इंडियन आइडल 11 में “करिश्माई चेतना” का टैग मिल चुका है। संगीत के अलावा उन्हें नृत्य का भी शौक है।

मेला में भव्य सांस्कृतिक मंच, स्वागत द्वार, टे्रडिशनल सेल्फी जोन, द गे्रट जैमिनी सर्कस में रसिशन और अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न तरह के 60 से ज्यादा झूले और जंगलबुक में मोगली और उसके साथी लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। रविवार को मेला देखने दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों को प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है।

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन
मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

70 के दशक के झूले पर ले रहे सेल्फी
मेला परिसर में बनाया गया टे्रडिशनल सेल्फी जोन लोगों की पसंद बना हुआ है। यहां 70 के दशक का फिल्म शोले में दिखाया गया लकड़ी का झूला लगाया गया है। इस झूले पर बैठकर मेला घूमने आने वाले लोग परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं। यहां लगाई गई सरकार के योजनाओं की प्रदर्शनी भी लोगोंं को भा रही है। लोग यहां पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...