10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में चुनाव तारीखों का ऐलान कब? इलेक्शन कमीशन ने की अधिकारियों...

दिल्ली में चुनाव तारीखों का ऐलान कब? इलेक्शन कमीशन ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए खास निर्देश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुरुवार को चुनाव आयोग ने अधिकारियों संग बैठक की। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली पुलिस और अन्य तमाम अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन की ये मीटिंग हुई। इसमें हिदायत दी गई कि वोटर लिस्ट को अपडेट करते वक्त अगर किसी वोटर का नाम काटा जा रहा है तो उससे पहले वोटर के बारे में फील्ड वेरिफिकेशन करने के साथ ही संबंधित मतदाता को सुनवाई का मौका देने के लिए नोटिस दिया जाना चाहिए। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि जिस वोटर का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। उसके पीछे वैलिड कारण हैं।

चुनाव ऐलान से पहले बड़ी बैठक
चुनावों की घोषणा करने से पहले चुनाव आयोग की यह पहली बड़ी मीटिंग थी। आयोग के साथ मीटिंग में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली के सभी जिलों के डीओ, आरओ और चुनाव से संबंधित अन्य सभी अफसर मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग के बाद उम्मीद है कि अगले सप्ताह चुनाव आयोग रिव्यू मीटिंग करेगा। जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। जिसमें दोनों चुनाव आयुक्त भी मौजूद होंगे।

वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर दिए ये निर्देश
गुरुवार को हुई बैठक में आयोग ने दिल्ली सीईओ और वोटर लिस्ट अपडेट करने में लगे तमाम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह चुनावी रोल को अपडेट करने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें। इसके लिए जो एसओपी बनी हुई है। उसी का कठोरता से पालन करें। अगर किसी राजनीतिक दल या दल के प्रतिनिधियों को कोई आपत्ति है, तो उसे दूर करने की हरसंभव कोशिश की जानी चाहिए।

सभी शिकायतों का तुरंत हो समाधान
आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों की सभी शिकायतों और समस्याओं का तुरंत और तथ्यात्मक रूप से समाधान किया जाना चाहिए। दावों और आपत्तियों को राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक आधार पर साझा किया जाए। इसे सीईओ और डीईओ की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...