7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके। उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया था। पीएम मोदी ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, ‘आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।’

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस साल का यह जन्मदिन और भी खास है क्योंकि उन्हें देश की सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है। वह हमारे देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित किया है। उनकी समझ और ज्ञान को हमेशा आदर मिला है। मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला है। मैं उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...