29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़कवि सम्मेलन में किसी ने जोश भरा तो किसी ने जमकर गुदगुदाया

कवि सम्मेलन में किसी ने जोश भरा तो किसी ने जमकर गुदगुदाया

Published on

– इंडियन आइडल 11 फेम चेतना भारद्धाज की प्रस्तुति आज
– भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर शनिवार को आयोजित कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि अपनी गीत, गजल, वीर रस और हास्य की प्रस्तुतियों से लोगों को जमकर गुदगुदाया और जोश भरा। शशिकांत शशि के संचालन में शुरू हुए कवि सम्मेलन में फिल्म गीतकार विष्णु सक्सेना, हास्य कवि सुदीप भोला ने अपनी गीत, गजलों की प्रस्तुति दी। वहीं वीर रस की कवि साक्षी तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों में देश भक्ति का जोश भरा। हास्य कवि मुन्ना बैटरी ने अपनी प्रस्तुति से इस कड़कड़ाती ठंड में लोगों को चार्ज किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ जितेंद्र पवार और लोकेंद्र मालवीय प्रांत सासंयोजक बजरंग दल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे। मेले में चल रहे सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला में रविवार को बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल 11 की शीर्ष 15 प्रतियोगियों में शामिल चेतना भारद्धाज सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी।

चेतना भारद्धाज की प्रस्तुति रविवार को
चेतना भारद्धाज का जन्म साहिबाबाद गाजियाबाद में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। चेतना सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल 11” की शीर्ष 15 प्रतियोगियों में से एक हैं। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी रुचि थी। वह छह साल की उम्र से भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रही हैं। चेतना भारद्वाज ने 2016 में दिल्ली में रूहान द बैंड जैसे बैंड के साथ स्टेज शो करके अपने गायन करियर की शुरुआत की। इंडियन आइडल 11 से पहले चेतना ने कई सिंगिंग रियलिटी शो में ऑडिशन दिया था, लेकिन ऑडिशन पास नहीं कर पाई थीं। उन्होंने “वे माही, तुझे कितना चाहने लगे, और आओ हुज़ूर तुमको जैसे गानों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। चेतना को इंडियन आइडल 11 में “करिश्माई चेतना” का टैग मिल चुका है। संगीत के अलावा उन्हें नृत्य का भी शौक है।

मेला में भव्य सांस्कृतिक मंच, स्वागत द्वार, टे्रडिशनल सेल्फी जोन, द गे्रट जैमिनी सर्कस में रसिशन और अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न तरह के 60 से ज्यादा झूले और जंगलबुक में मोगली और उसके साथी लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। रविवार को मेला देखने दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों को प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...