विदिशा।
सांईं कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस में लायंस इंटरनेशनल द्वारा न्यू वॉयस प्रोग्रामिंग के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें महिला संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी। प्रशासन द्वारा “हम होंगे कामयाब अभियान” के अंतर्गत बारीकियों के बारे में बताया कि किस तरह छोटी सी बात में धारा बदल जाती है। मप्र विधिक सेवा प्राधिकरण अनिमेष तिवारी ने पास्को एक्ट, लिव इन रिलेशनशिप के बारे में कानूनी जानकारी दी। एफडीआई लायन शशि अग्रवाल ने सेमिनार की सराहना की तथा युवाओं को समाजसेवा से जुड़ने का आह्वान किया।
कृतिका व्यास ने शासन द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी तथा महिलाओं की मदद के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। अंत में ऋतु देवलिया ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि किसी अनुचित बात का विरोध करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। अनजान लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से बात नहीं करनी चाहिए आपकी सतर्कता में ही आपकी सुरक्षा है। महिला बाल विकास ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में न्यू वॉयस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ऋतु देवलिया, विशेष अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी कृतिका व्यास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थाना कोतवाली से वक्ता के रूप में सिकंदर वेग ने कानून की धाराओं की जानकारी दी।
