29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर हुआ...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Published on

— संगठन में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी— प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया

कानपुर।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत जाजमऊ पुल पर पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से किया गया। प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते हुए क्षत्रिय समाज का गौरव बताया। एडवोकेट पंकज राजावत के साथ पहुंचे सैकड़ो पदाधिकारियो ने जय मां भवानी जय राजपूताना के जोरदार नारे लगाकर जोश भरने का कार्य किया। कानपुर जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह सेंगर ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया को तलवार भेंटकर पगड़ी पहनाई वही लखनऊ से साथ चल रहे प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत ने कहा कि अब प्रदेश का माहौल बदलने वाला है क्योंकि प्रदेश की कमान अब क्षत्रिय समाज के कुल भूषण मनोज भदौरिया जी को मिली है। सैकड़ो पदाधिकारियों के बीच नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सर्व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेगी। तथा महिलाओं की भागीदारी और संगठन में बढ़ाई जाएगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा निर्बल निर्धन असहाय वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी। तथा संगठन में काम करने वालों को वरीयता दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा कर काफिले का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेंद्र सिंह भदोरिया प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत प्रदेश प्रभारी हरी राज सिंह जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष एड पंकज सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह चंदेल, पिंटू चंदेल, राकेश सिंह राना, हरिओम भदोरिया, लाखन सिंह, सनी सेंगर, सुशील परिहार, अनंत भदौरिया, बलराम सिंह चंदेल, अर्पित सिंह राणा, रिंकू चौहान, शैलेंद्र सिंह परमार, यशवीर सिंह, प्रियांशु ठाकुर समेत काफी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...