29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 का क्रिकेट मैच का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार केसी...

इंटक प्रीमियर लीग सीजन—2 का क्रिकेट मैच का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे का किया सम्मान

Published on

भेल भोपाल।

रविवार को सुपर संडे में पहला सेमीफाइनल मैच सुपर एस सी आर एवं ट्रेक्शन टाइगर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर ट्रेक्शन टाइगर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। सुपर एससीआर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट पर 88 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। सुपर एससीआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर बल्लेबाज मुकेश ठाकरे जल्द आउट हो गए उसके बाद अच्छी बल्लेबाजी करते हुए ओपनर रंजीत बराल एवं पहले नंबर पर उतरे अंशुमान सिन्हा अच्छी बल्लेबाजी कर पारी को संभाला अंत में वासुदेव बास्के ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ।

ट्रेक्शन टाइगर ने 88 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए आसानी से यह मैच सातवें ओवर में जीत लिया एवं फाइनल में प्रवेश किया। मिथिलेश तिवारी ने 20 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सुपर संडे का दूसरा सेमीफाइनल मैच सीआईएसफ डिफेंडर एवं आई एम एम राइजर्स के बीच खेला गया राइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए ओपनर पवन एवं महेश ने अच्छी पारी खेली अंत में शशिकांत ने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

86 रनों का पीछा करते हुए सीआईएफ की शुरुआत अच्छी रही तीन ओवर में ही 38 रन बना लिए 38 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा सीआईएसफ को अंतिम ओवर में मैच को जीतने के लिए 18 रनों की आवश्यकता थी अंतिम ओवर में अश्विनी लांबा ने दो छक्के लगाकर मैच को लगभग एक तरफ कर दिया था लेकिन अंतिम तीन गेंद पर 6 रन बनाने में असफल रहे सीआईएसएफ की टीम निर्धारित 8 ओवर में 83 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आई एम एम मैंच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए एक मैच सी आई एस एफ एवं सुपर एससीआर के बीच खेला गया जिसमें सुपर एससीआर ने मैच जीतकर सेकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया।

कल फाइनल मैच ट्रेक्शन टाइगर एवं आई एम एम राइजर्स के बीच खेला जाएगा।
मैच के मुख्य अतिथि भेल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे उपस्थित हुए जिन्हें इंटक क्रिकेट कमेटी द्वारा शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला यूथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सी आर नामदेव, अजीत कुमार गोंड, फजल खान,संतोष दास,रंजीत रजक,प्रमोद पटले,राहुल परधी,अनिल प्रसाद,विभूति भुए,रामसिंह राठौर, चंद्रमणि, महेंद्र चौहान, बुधमान सिन्हा, अमित व्यास आदि इंटक से साथी उपस्थित थे।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...